झबरेड़ा::- दोबारा भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष बने संजीव सैनी
झबरेड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कस्बा निवासी संजीव सैनी को दूसरी बार- युवा भारतीय किसान यूनियन टिकैत का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
सैनी ने कहा कि वे यूनियन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता है उन्होंने कहा दूसरी बात उन्हें युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है वह हमेशा किसानों की हित की बात करते हैं किसानों की समस्या उनकी अपनी समस्या है किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे उन्होंने कई बार इकबालपुर शुगर मिल अधिकारियों से मिलकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग करते हुए प्रयास किए हैं आगे भी वह किसानों के हित के लिए काम करते रहेंगे भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि संजीव सैनी को दूसरी बार भारतीय किसान यूनियन युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है किसान यूनियन हमेशा किसानों की हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार कई मामलों में किसानों की अनदेखी कर रही है देश के कई राज्यों में किसानों को नलकूपों के विद्युत बिल निशुल्क कर दिए गए हैं प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि उत्तराखंड में भी किसानों के नलकूपों को विद्युत सप्लाई निशुल्क दी जाए।