Rajasthan LDC Admit Card 2026: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने LDC भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि और शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लिपिक ग्रेड-II (LDC) तथा कनिष्ठ सहायक के कुल 10,644 पदों पर होने वाली यह लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
पेपर-1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि पेपर-2 दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए। विस्तृत शेड्यूल, महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Rajasthan LDC Exam Date 2026 Notification
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने LDC और जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बोर्ड ने 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें 10,644 पदों के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया। लंबे इंतजार के बाद अब बोर्ड ने परीक्षा तिथि का ऐलान कर उम्मीदवारों की बेसब्री को खत्म कर दिया है।
LDC / Junior Assistant लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दो शिफ्टों में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शेड्यूल और महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा तिथि: 5 जुलाई 2026
- पेपर-1: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- पेपर-2: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: जून अंत या जुलाई की पहली सप्ताह (परीक्षा से कुछ दिन पहले)
बोर्ड ने 15 जून 2026 को LDC Grade II / Junior Assistant 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और परीक्षा शेड्यूल PDF जारी किया है। इसमें उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, समय, दस्तावेज और अन्य जरूरी गाइडलाइंस दी गई हैं।
Rajasthan LDC Admit Card 2026 Kab aayega?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) प्रोविजनल एडमिट कार्ड (ई-प्रवेश पत्र) परीक्षा से 4 – 5 दिन पहले (यानि लगभग 29 जून या 1 जुलाई के आस-पास) अपनी आधिकारिक वेबसाइट/SSO पर जारी कर देगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें।
RSSB LDC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें (स्टेप-बाय-स्टेप)
जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Admit Card / हॉल टिकट सेक्शन में क्लिक करें।
- LDC Grade II / Junior Assistant 2026 लिंक चुनें।
- SSO ID, पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
सलाह: एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड करें और विवरण (नाम, फोटो, केंद्र, शिफ्ट) अच्छे से चेक करें। कोई गड़बड़ी हो तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
| LDC Grade II / Junior Assistant (Update Soon) | Exam City Slip |
| RSSB LDC Grade II / Junior Assistant Admit Card 2026 (Update Soon) | Admit Card Link |
भर्ती का अवलोकन (10644 पद)
- पद: Clerk Grade-II (LDC) और Junior Assistant
- आवेदन तिथि: 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक
- चयन प्रक्रिया: CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
- वेतनमान: लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200)
यह भर्ती राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी का सुनहरा मौका है।
