Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सरकार ने नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) भर सकते है। इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा के लॉटरी सिस्टम के जरिए होगा।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Notification Details
राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वायत्त शासन विभाग (Local Self Government Department), राजस्थान सरकार ने Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों को भरा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं रखी गई है, यानी वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कभी स्कूल की पढ़ाई नहीं की।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखे अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भर दें, अंतिम तिथि का इंतजार ना करें
पात्रता और आयु सीमा
- उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी (डोमिसाइल) होना अनिवार्य है।
- आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
- सफाई कार्य में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना जरूरी है, जो 1 अगस्त 2026 के बाद जारी हुआ हो।
- किसी भी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि OBC/BC/SC/ST वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। इसके लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन शुल्क जमा करनी होगी।
Note : यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन / OTR पहले से है, तो कोई शुल्क देय नहीं है।
वेतन और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार लगभग 7,410 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा—चयन पूरी तरह श्रेणीवार कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी।
यह भी पढ़े : महिलाओं को सरकार दे रही है घर बैठें काम जल्दी करें आवेदन
आवेदन कैसे करें
1. राजस्थान SSO पोर्टल या स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने SSO ID से लॉगिन करें और केवल एक नगरीय निकाय का चयन करें।
4. व्यक्तिगत जानकारी, डोमिसाइल और अनुभव प्रमाण पत्र से जुड़े विवरण भरें।
5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
7. फॉर्म की जांच कर फाइनल सबमिट करें और आवेदन आईडी सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| भर्ती अधिसूचना पीडीऍफ़ | यहाँ क्लिक करें |
| ऑनलाइन फॉर्म भरने की लिंक | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
