Education

Rajasthan LDC Result Date 2026 out : जानिए कब जारी होगा राजस्थान लिपिक ग्रेड-II का रिजल्ट?

By Lucky Verma On August 18, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rajasthan LDC Result Date 2026 out
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan LDC Result Date 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह समय बेहद उत्साह और बेसब्री भरा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSMSSB (RSSB) द्वारा आयोजित लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी अब सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं — आखिर Rajasthan LDC Result Date 2026 क्या है? इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी और ताज़ा जानकारी सरल भाषा में देंगे।

Rajasthan LDC Result Date 2026: अब तक क्या पता है?

राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 24 जुलाई 2026 को प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया। अब आपत्तियों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तथा परिणाम जारी किया जा सकता है।

फिलहाल राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 की आधिकारिक तिथि 21 अगस्त 2026 शाम तक जारी होने उम्मीद है। प्रयास किया जा रहा है कि एलडीसी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। परिणाम में अभ्यर्थी का रोल नंबर, नाम, वर्ग तथा अन्य आवश्यक जानकारी दी जा सकती है।

कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज ने बताया अपने X अकाउंट के जरिये RSSB LDC रिजल्ट 2026 के 21 अगस्त 2026 को घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि यह अभी केवल एक अनुमान है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार बना हुआ है।

Rajasthan LDC Expected Cut Off 2026

राजस्थान एलडीसी लिखित परीक्षा (200 अंकों में से) के लिए गैर-टीएसपी सामान्य श्रेणी का अपेक्षित कटऑफ 130 से 140 अंकों के बीच है। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह कटऑफ कम रहने की उम्मीद है, जिसमें न्यूनतम योग्यता मानदंड सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 40% और एससी/एसटी के लिए 35% निर्धारित किया गया है।

RSSB LDC Non-TSP Cut Off
Category Cut Off Marks (Out of 200)
General/ UR 130-135
OBC 125-128
EWS 118-120
SC 115-118
ST 106-110
MBC 119-124

RSSB LDC TSP Cut Off
Category Cut Off Marks (Out of 200)
General/ UR 126-128
OBC 122-126
SC 111-113
ST 103-106
MBC 114-118

रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

यह ध्यान रखना जरूरी है कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चयन सूची नहीं है। लिखित परीक्षा के बाद बोर्ड हिंदी और अंग्रेजी में स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट आयोजित करेगा ताकि अंतिम मेरिट सूची तैयार की जा सके, और जो अभ्यर्थी कट-ऑफ के अनुसार क्वालिफाई करेंगे, वे स्किल टेस्ट में दोबारा बैठेंगे। इसके बाद ही अंतिम परिणाम और नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों के नाम फाइनल होंगे।

Rajasthan LDC Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे:

1. सबसे पहले RSMSSB/RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “Latest Updates” या “Candidate Corner” सेक्शन में जाएं।
3. वहां “LDC / Junior Assistant Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
4. यदि लॉगिन मांगा जाए तो अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
5. Submit बटन दबाते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Result Date Notice यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lucky Verma

नमस्ते! मैं लकी वर्मा हूँ। मुझे सरकारी नौकरी और शिक्षा से जुड़ी अपडेट्स के क्षेत्र में 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment